उत्तराखंडपर्यटन

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री ने दोनों धामों में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की पहली पूजा

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खुल गए हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश भी हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की। साथ ही चारधाम यात्रा के सफल आयोजन के साथ देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बुधवार को धार्मिक परंपराओं के अनुसार आज सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची। धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये। इस अवसर पर गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

वहीं, मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंची। धार्मिक विधि- विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनात्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए, और गंगा व यमुना नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो यमुनोत्री के कपाटोद्घाटन में पहुंचे हैं। दोनों धामों के कपाटोद्घाटन पर सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिरों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां पहुंची लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button